जन चौपाल

चंदवा में पुलिस की जन चौपाल: ग्रामीणों संग खटिया पर बैठे SDPO, सुनी समस्याएं, कुरीतियों व साइबर ठगी से किया जागरूक

जन चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ खटिया पर बैठकर संवाद किया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
चंदवा में पुलिस की जन चौपाल: ग्रामीणों संग खटिया पर बैठे SDPO, सुनी समस्याएं, कुरीतियों व साइबर ठगी से किया जागरूक

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क: पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत बुधवार को चंदवा प्रखंड की चेटर पंचायत स्थित बगीचा में जन चौपाल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) संदीप कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान पुनि सह थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह भी उपस्थित रहे.

जन चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ खटिया पर बैठकर संवाद किया और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया. SDPO ने लोगों से बाल विवाह, ओझा-गुणी और डायन प्रथा जैसी कुप्रथाओं से दूर रहने की अपील की. उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण पर जोर देते हुए साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी. साथ ही कहा कि सांप या कुत्ते के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल जाकर इलाज कराएं.

उन्होंने बारिश के मौसम में वज्रपात से बचाव के उपायों की जानकारी दी और अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया.

ग्रामीणों ने उठाई पेयजल और शिक्षकों की कमी की समस्या

जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल संकट एवं स्थानीय विद्यालय में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया. इस पर SDPO ने संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया.

'भयमुक्त समाज बनाना प्रशासन की प्राथमिकता'

SDPO संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि भयमुक्त समाज का निर्माण प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले उग्रवाद के कारण ग्रामीणों और प्रशासन के बीच दूरी बनी रहती थी, जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठाते थे. लेकिन अब हालात बदल चुके हैं और प्रशासन स्वयं गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है.

चेटर पुलिस पिकेट का किया निरीक्षण

जन चौपाल के बाद SDPO ने चेटर पुलिस पिकेट का निरीक्षण किया और विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने प्रतिनियुक्त पदाधिकारी सअनि राजेश प्रसाद महतो से पिकेट में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा जवानों को नियमित गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया.

कार्यक्रम में पुअनि अजीत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सरदार सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुभाष लोहरा, बबलू बैठा, विनोद गंझू, रूपलाल सिंह, कामेश्वर ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: एके सिंह कॉलेज के विद्यार्थियों का रोषपूर्ण प्रदर्शन, सेमेस्टर-1 की विशेष परीक्षा कराने की मांग

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा