पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 800 पौधरोपण, विजेता सम्मानित

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 800 पौधरोपण, विजेता सम्मानित

सागर कुमार/न्यूज11  भारत

भुरकुंडा/डेस्क:  पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया. सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम में कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

पर्यावरण सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता एवं प्रतियोगितात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर श्री ए.के. सहगल, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), पीवीयूएनएल, श्री अनुपम मुखर्जी, कार्यकारी निदेशक (परियोजना निर्माण), श्री जे.सी. पात्रा, श्री मनीष खेतरपाल एवं श्री बिष्णु दत्ता दास, महाप्रबंधक (परियोजना) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की.

पर्यावरण सप्ताह का प्रमुख आकर्षण “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में लगभग 800 पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण रहा. यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है, बल्कि परियोजना क्षेत्र में हरित आवरण के विस्तार एवं वैधानिक ग्रीन बेल्ट विकास के लक्ष्य को भी आगे बढ़ाती है.कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया.

कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा सहयोगी संगठनों की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि स्वच्छ, हरित एवं टिकाऊ भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास ही सफलता की कुंजी है. 

“आज लगाया गया प्रत्येक पौधा, आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित भविष्य का एक संकल्प है.”

यह भी पढ़ें: पहली बारिश में ही पोस्ट ऑफिस रोड पर जलजमाव, राहगीरों और दुकानदारों की बढ़ी परेशानी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा