अंगारपथरा के कांटापहाड़ी पहुचीं रागिनी सिंह, लिया भूधसान स्थल का जायजा

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
अंगारपथरा के कांटापहाड़ी पहुचीं रागिनी सिंह, लिया भूधसान स्थल का जायजा

न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: अंगारपथरा कांटा पहाड़ी रोड सहित आसपास के कई घरों में दरार पड़ने और भू-धसान जैसी स्थिति उत्पन्न होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. मामले की जानकारी मिलने पर झरिया विधायक सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री रागिनी सिंह प्रभावित परिवारों से मिलने अंगारपथरा पहुंचीं. इस दौरान संगठन के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया.

विधायक ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने को लेकर कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक से बातचीत की. उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और जल्द समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए. मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि पूरे बाघमारा क्षेत्र में अवैध उत्खनन के कारण लोग बेघर हो रहे हैं. उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों के बेटे मंदिर-मस्जिद तक को सुरक्षित नहीं छोड़ रहे हैं. जनता की बात तो छोड़िए, भगवान से भी खिलवाड़ किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र झरिया में अवैध माइनिंग चलने नहीं दी जा रही है. कोयला चोरी अलग विषय है, लेकिन अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसी मामले को लेकर विधायक कतरास महाप्रबंधक के कार्यालय भी पहुंचीं और अवैध माइनिंग वाले क्षेत्रों की भराई कराने की मांग उठाई. महाप्रबंधक ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए समुचित पहल का भरोसा दिलाया. 

यह भी पढ़ें: बकरीद को लेकर चंदवा में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा