रामगढ़ DC ने विभिन्न खेल परिसरों का किया औचक निरीक्षण, इंडोर स्टेडियम का प्रवेश शुल्क कम करने के दिए निर्देश

By Vaibhaw Vikram
रामगढ़ DC ने विभिन्न खेल परिसरों का किया औचक निरीक्षण, इंडोर स्टेडियम का प्रवेश शुल्क कम करने के दिए निर्देश

राहुल सिंह/न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
जिले में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने तथा खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से DC रामगढ़ ऋतुराज द्वारा बुधवार को विभिन्न खेल परिसरों का विस्तृत निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान DC ने खिलाड़ियों की सुविधा और उनके विकास के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए .

निरीक्षण के क्रम में DC सर्वप्रथम इंडोर स्टेडियम पहुंचे. वहां उन्होंने खेल प्रेमियों और स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक आकर्षित करने व खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से स्टेडियम के प्रवेश शुल्क को कम करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली खेल सामग्री अविलंब उपलब्ध कराने की बात कही. स्टेडियम की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने नगर परिषद के पदाधिकारियों को नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

इसके पश्चात DC ने समाहरणालय परिसर स्थित स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया. उन्होंने बंद पड़े स्विमिंग पूल को अविलंब पूरी क्षमता के साथ सुचारू करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया ताकि तैराकों और खेल प्रेमियों को इसका लाभ मिल सके. निरीक्षण के अंतिम चरण में DC सिद्धू कान्हू स्टेडियम रामगढ़ पहुंचे. यहाँ उन्होंने खेल छात्रावास की स्थिति का जायजा लिया. DC ने जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि छात्रावास को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए और यहाँ खेल विद्यार्थियों के लिए रहने, खाने और अभ्यास करने की समुचित एवं उच्च स्तरीय व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, प्रभारी पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, नगर परिषद के पदाधिकारीगण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चौपारण में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध दारू भट्ठी और लकड़ी माफिया पर चला प्रशासन का डंडा, 35 भट्ठियां ध्वस्त

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा