रांची: विधानसभा थाना क्षेत्र में तालाब में डूबा 15 वर्षीय छात्र, NDRF की टीम चला रही सर्च अभियान

By Ark Sahuliyar
रांची: विधानसभा थाना क्षेत्र में तालाब में डूबा 15 वर्षीय छात्र, NDRF की टीम चला रही सर्च अभियान

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यायासराय मठ टोली में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. तालाब में नहाने के दौरान एक 15 वर्षीय छात्र डूब गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. डूबने वाले छात्र की पहचान आर्शियान अंसारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आर्शियान अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित तालाब में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची. छात्र की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है. एनडीआरएफ की टीम पिछले कई घंटों से तालाब में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक छात्र का कोई पता नहीं चल सका था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं स्थानीय लोग भी मौके पर जुटे हुए हैं और राहत-बचाव अभियान पर नजर बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें- नामकुम थाना क्षेत्र में शमशेर नामक व्यक्ति को मारी गयी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा