NEET-UG 2026 री-एग्जामिनेशन को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने की व्यापक तै

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
NEET-UG 2026 री-एग्जामिनेशन को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने की व्यापक तै

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET (UG)- 2026 री-एग्जामिनेशन को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं.

परीक्षा 21 जून 2026 को रांची के 21 उप-केंद्रों पर एक पाली में आयोजित होगी. इसे देखते हुए सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है.

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह निषेधाज्ञा 21 जून को दोपहर 12 बजे से शाम 8 बजे तक प्रभावी रहेगी. इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, किसी प्रकार की सभा या बैठक आयोजित करने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग तथा हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी एवं कर्मचारी इस आदेश से मुक्त रहेंगे.जिला प्रशासन के अनुसार परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रशासन को आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ लगाकर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर सकते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.

यह भी पढ़ें: खूंटी मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से बहस पूरी, अब पल्स अस्पताल की ओर से दाखिल किया जाएगा जवाब

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा