मानसून से पहले अलर्ट मोड में रांची नगर निगम, जल-जमाव से निपटने के लिए 11 विशेष टीमें गठित

By Ark Sahuliyar
मानसून से पहले अलर्ट मोड में रांची नगर निगम, जल-जमाव से निपटने के लिए 11 विशेष टीमें गठित

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
आगामी मानसून को देखते हुए रांची नगर निगम ने शहर में जल-जमाव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. निगम ने राजधानी के विभिन्न इलाकों में त्वरित कार्रवाई के लिए 11 विशेष टीमों का गठन किया है. सभी टीमों को अत्याधुनिक वाटर सक्शन मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, जिनकी मदद से जल-जमाव की स्थिति में कुछ ही मिनटों के भीतर पानी निकासी का कार्य शुरू किया जा सकेगा. ये टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात रहेंगी और शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत कार्य करेंगी.

नागरिकों की सुविधा के लिए रांची नगर निगम ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-570-1235 जारी किया है. इसके अलावा, जल-जमाव या संबंधित समस्याओं की सूचना व्हाट्सएप नंबर 9431104429 पर भी दी जा सकती है. एक फोन कॉल पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी. मानसून के दौरान लोगों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बारिश के मौसम से पहले नगर निगम ने कमर कस ली है.

यह भी पढ़ें- तिरुलडीह में सिद्धि विनायक फ्यूल स्टेशन का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा