ranchi-pandra-darling-arcade-daylight-theft-jewell

रांची में दिनदहाड़े 25 लाख की बड़ी चोरी, बंद फ्लैट से जेवर और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बंद फ्लैट को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना पंडरा ओपी क्षेत्र के इटकी रोड स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट क

By Vaibhaw Vikram
रांची में दिनदहाड़े 25 लाख की बड़ी चोरी, बंद फ्लैट से जेवर और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बंद फ्लैट को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना पंडरा ओपी क्षेत्र के इटकी रोड स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट की है, जहां बदमाश लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने बंद फ्लैट का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और 10 लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

घटना की सबसे अहम बात यह है कि चोरी की पूरी वारदात अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी समेत पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है.

वहीं, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी है. मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: रांची के राज हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप; 16 लाख का बिल, मरीज वेंटिलेटर पर
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा