न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर उद्भेदन कर लिया. सुबह महिला से चैन छिनतई की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी शाम होते-होते पुलिस की गिरफ्त में आ गए. किशोरगंज इलाके में एक महिला से अपराधियों ने सोने की चैन छीन ली थी.
पुलिस ने इस मामले में रोहित कुमार ठाकुर, रोहित राज और अमन सिंह को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में रोहित कुमार ठाकुर का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में 9 मामलों में जेल जा चुका है. वहीं रोहित राज के खिलाफ भी 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं. चैन स्नैचिंग की घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के पास से छीनी गई सोने की चैन, चोरी के झुमके समेत कई अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं.
यह भी पढ़ें- रिम्स-2 को लेकर एडीबी टीम के साथ उच्चस्तरीय बैठक, दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 से शुरू हो सकता है निर्माण कार्य
कोतवाली थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की घटना का रांची पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
संबंधित सामग्री
कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल
ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे
उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण
मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा