राज्यसभा चुनाव के लिए पहला पर्चा खरीदने वाले बने रवि कुमार यादव, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खरीदा नामांकन पत्र

By Ark Sahuliyar
राज्यसभा चुनाव के लिए पहला पर्चा खरीदने वाले बने रवि कुमार यादव, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खरीदा नामांकन पत्र

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखण्ड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. आज रवि कुमार यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र खरीद लिया है. नामांकन पत्र खरीदने के बाद रवि कुमार यादव ने कहा कि वे सामाजिक मुद्दों को केंद्र में रखकर राजनीति में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि "दवाई, कमाई और पढ़ाई" उनका मूल मंत्र है और इसी सोच के साथ वे जनता की आवाज को सदन तक पहुंचाना चाहते हैं.

राज्यसभा चुनाव में नामांकन के लिए आवश्यक 10 विधायकों के प्रस्तावक मिलने के सवाल पर रवि कुमार यादव ने कहा कि उनकी कई विधायकों से बातचीत चल रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि नामांकन दाखिल करने तक उन्हें पर्याप्त समर्थन मिल जाएगा. रवि कुमार यादव ने कहा कि वे समाज से जुड़े बुनियादी मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरे हैं और जनहित के सवालों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेंगे.

यह भी पढ़ें- झारखंड में बस से सफर करना हुआ महंगा, 12 से 18 प्रतिशत तक बढ़ाया गया किराया

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा