न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 50 हजार रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार हुए सेवानिवृत शिक्षक बस्तिया रविकांत उर्फ वत्सीय रविकांत ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. विजिलेंस की विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल कर गुहार लगाई है. याचिका पर शनिवार को सुनवाई होगी. बता दें कि शिक्षक बस्तिया रविकांत उर्फ वत्सीय रविकांत को 14 जुलाई को एसीबी ने गिरफ्तार किया था. साथ ही गुमला जिला के DSC कार्यालय के प्रधान लिपिक रंजित कुजूर को भी गिरफ्तार किया था. आरोपियों द्वारा एक शिक्षक के क्षेत्र स्थानांतरण के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी. जिसकी शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने गुप्त अनुसंधान की. जिसके बाद एसीबी की टीम गुमला जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय पहुंची और छापा मारकर दोनों को रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया.
रिश्वत के साथ गिरफ्तार सेवानिवृत शिक्षक रविकांत ने कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार, याचिका दाखिल
50 हजार रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार हुए सेवानिवृत शिक्षक बस्तिया रविकांत उर्फ वत्सीय रविकांत ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है.
संबंधित सामग्री
कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल
ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे
उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण
मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा