समीक्षा बैठक

कृषि, पशुपालन, गव्य विकास एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
कृषि, पशुपालन, गव्य विकास एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

सौरभ कुमार गुप्ता/न्यूज11  भारत

लातेहार/डेस्क: समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, गव्य विकास एवं मत्स्य विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में वर्षापात की स्थिति, बीज वितरण, बिरसा फसल विस्तार योजना 2026-27, राज्य योजना 2025-26, फसल सुरक्षा कार्यक्रम, सॉइल हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजना, RKVY-PDMC, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) के अंतर्गत ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा की गई. साथ ही किसान समृद्धि योजना 2026-27 की प्रगति पर भी चर्चा की गई.

उपायुक्त ने योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, निर्धारित लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति तथा पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने का निर्देश दिया.

बैठक में पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई. इस दौरान बकरा विकास योजना, सुअर विकास योजना, बैकयार्ड एवं ब्रायलर कुक्कुटपालन योजना, बत्तख चूजा वितरण योजना, भेड़ पालन योजना, जोड़ा बैल वितरण योजना, बकरा-बकरी पालन योजना तथा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की प्रगति की जानकारी ली गई. उपायुक्त ने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन कर पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए. उन्होंने पशुओं के नियमित टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति बढ़ाने तथा पशुपालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया.

मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान मत्स्य विपणन योजना, केज कल्चर (Cage Culture), तालाब एवं जलाशयों में मत्स्य विकास एवं जीर्णोद्धार योजना, बायोफ्लॉक तथा आरएएस (Recirculatory Aquaculture System) आधारित मत्स्य पालन की प्रगति पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने मत्स्य उत्पादन बढ़ाने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने तथा अधिक से अधिक लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए.

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी श्रीमती नेहा निश्चा, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती स्वर्णलता मधु लकड़ा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुषमा प्रधिया, जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरि कृष्ण सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: आकांक्षी जिला और प्रखंड कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए लक्ष्य आधारित कार्ययोजना बनाने के निर्देश

 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा