न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रिम्स डायरेक्टर डॉ राजकुमार ने इस्तीफा दे दिया है. विभाग ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के पास रिम्स डायरेक्टर ने सुबह 9.30 बजे पहुंच कर इस्तीफा दिया था. दोनों के बीच आधे घंटे तक बातचीत हुई थी.
RIMS में CID की छापेमारी के बाद निदेशक डॉ राजकुमार ने दिया इस्तीफा
कल हुई CID जांच के बाद डॉ राजकुमार ने इस्तीफा दिया है. CID की टीम ने रिम्स निदेशक को 7 घंटे बैठा कर पूछताछ की थी. बता दें कि, एडमिशन और टेंडर के फर्जीवाड़ा मामले को लेकर बुधवार को CID ने RIMS में छापेमारी की थी.
यह भी पढ़ें- मेजर जनरल सज्जन सिंह मान एवं कर्नल हेमचंद्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात