न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रिम्स की अधिग्रहीत जमीन से जुड़े बहुचर्चित फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी प्रमोद कुमार महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान एसीबी (ACB) की ओर से कोर्ट में केस डायरी और मामले से संबंधित जवाब दाखिल किया गया.
बताया जा रहा है कि झारखंड हाई कोर्ट के सख्त आदेश के बाद एसीबी ने 5 जनवरी 2026 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी. मामला रिम्स की वर्ष 1964-65 में अधिग्रहीत करीब 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा हुआ हैं.
एसीबी जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने आपसी मिलीभगत कर सरकारी जमीन को निजी संपत्ति दिखाने के उद्देश्य से फर्जी वंशावली तैयार की थी. आरोप है कि इसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन पर अवैध कब्जा कर अपार्टमेंट, दुकान और मकान का निर्माण कर लिया गया. इस मामले में एसीबी ने 7 अप्रैल को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपी राजकिशोर बड़ाइक, कार्तिक बढ़ाईक, राजेश झा और चेतन कुमार को गिरफ्तार किया था. वहीं अब आरोपी प्रमोद कुमार महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई हैं.
यह भी पढ़े: SBI Strike Alert: समय से निपटा ले अपना काम.. SBI की दो दिन की हड़ताल, बैंक ने जारी की एडवाइजरी