रिम्स की अधिग्रहीत जमीन का फर्जीवाड़ा मामला, दो आरोपियों की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

By News11 Bharat
रिम्स की अधिग्रहीत जमीन का फर्जीवाड़ा मामला, दो आरोपियों की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची में रिम्स अधिग्रहीत जमीन फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद दो आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई एसीबी की विशेष अदालत में की गई, जहां एसीबी की ओर से दोनों आरोपियों की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल किया गया. जिन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, उनमें राजकिशोर बड़ाइक और  कार्तिक बड़ाइक शामिल हैं. दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

बताया जा रहा है कि झारखंड हाईकोर्ट के सख्त निर्देश के बाद एसीबी ने 5 जनवरी 2026 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी. इसके बाद जांच तेज करते हुए एसीबी ने 7 अप्रैल 2026 को कार्रवाई की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजकिशोर बड़ाइक, कार्तिक बढ़ाईक, राजेश झा और चेतन कुमार शामिल थे. एसीबी जांच में आरोप है कि सभी आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से रिम्स की अधिग्रहीत जमीन को निजी संपत्ति दिखाने के लिए फर्जी वंशावली तैयार की थी. इसी आधार पर जमीन पर कब्जा कर वहां अवैध निर्माण कराया गया. यह पूरा मामला वर्ष 1964-65 में रिम्स के लिए अधिग्रहीत करीब 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा हुआ हैं. आरोप है कि इस जमीन पर अवैध तरीके से अपार्टमेंट, दुकान और मकान बना लिए गए थे. 

यह भी पढ़े: नेशनल हाईवे पर हो जाए हादसा तो घबराए नहीं.. अब सिर्फ 10 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा