रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा

रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: आरोपी लबली देवी को अग्रिम राहत देने से कोर्ट का इनकार, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

रिम्स की अधिग्रहीत जमीन का फर्जीवाड़ा मामले की आरोपी लबली देवी को अग्रिम राहत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. एसीबी की विशेष कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी.

By Ark Sahuliyar
रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: आरोपी लबली देवी को अग्रिम राहत देने से कोर्ट का इनकार, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रिम्स की अधिग्रहीत जमीन का फर्जीवाड़ा मामले की आरोपी लबली देवी को अग्रिम राहत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. एसीबी की विशेष कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. झारखंड हाई कोर्ट के सख्त आदेश के बाद एसीबी ने 5 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी. मामले में 7 अप्रैल को एसीबी ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपी राजकिशोर बड़ाइक, कार्तिक बढ़ाईक, राजेश झा और चेतन कुमार को गिरफ्तार किया था. इसके बाद बिल्डर शुभम साबू समेत कई की गिरफ्तारी हुई है. आरोपियों ने मिलीभगत कर रिम्स की अधिग्रहीत जमीन को निजी संपत्ति दिखाने के लिए फर्जी वंशावली तैयार की थी. मामला 1964-65 में रिम्स की अधिग्रहीत करीब 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा है, जिसपर अवैध कब्जा कर अपार्टमेंट, दुकान और मकान बना लिया गया था. मामले में एसीबी ने आधा दर्जन से अधिक को आरोपी बनाया है. 

यह भी पढ़ें- जामताड़ा में भाजपा का विराट आक्रोश प्रदर्शन, डीसी एवं एसपी कार्यालय का घेराव

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा