छात्रवृत्ति

आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची: शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए छात्रवृत्ति और अर्ली बर्ड ऑफर की घोषणा

कुलसचिव ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर इन सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची: शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए छात्रवृत्ति और अर्ली बर्ड ऑफर की घोषणा

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:   आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची द्वारा डालटनगंज के होटल RDS में आयोजित एक प्रेस वार्ता में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के प्रवेश अभियान को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गईं. इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडेय और हेड–आउटरीच (पलामू) रवि शेखर उपस्थित रहे.

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल और रोजगार योग्य बनाना है. उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य अधिनियम, 2018 के तहत स्थापित और यूजीसी से मान्यता प्राप्त यह विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास के लिए प्रतिबद्ध है. सत्र 2026–27 के लिए मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष छात्रवृत्ति योजनाएँ शुरू की गई हैं, जिसके तहत राज्य टॉपर्स को 100% निःशुल्क शिक्षा, जिला टॉपर्स को 100% सेमेस्टर ट्यूशन फीस माफी तथा स्कूल टॉपर्स को 50% फीस माफी दी जाएगी.

हेड–आउटरीच (पलामू) रवि शेखर ने बताया कि मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, लॉ और कंप्यूटर एप्लीकेशन सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में पात्र विद्यार्थियों के लिए विशेष अर्ली बर्ड ऑफर उपलब्ध है. इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफॉर्म, परिवहन सुविधा और आकर्षक छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा. आईटीआई और डिप्लोमा पास छात्रों के लिए लेटरल एंट्री के जरिए बी.टेक में प्रवेश की विशेष सुविधा है. साथ ही, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थी ई-कल्याण, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल और मानकी–मुंडा छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से छात्रवृतियों का लाभ उठा सकते हैं.

विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा छात्रों के लिए लाइव प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप, सॉफ्ट स्किल्स और इंटरव्यू की तैयारी जैसे विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाते हैं. यहाँ के विद्यार्थियों का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में 5 लाख से 27 लाख रुपये तक के वार्षिक पैकेज पर हुआ है. अंत में कुलसचिव ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर इन सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की.

यह भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग मामला: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई, ED से जवाब तलब
 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा