एक साल में जर्जर हुई 80 लाख की सड़क-पुलिया, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा पथ निर्माण विभाग 

By News11 Bharat
एक साल में जर्जर हुई 80 लाख की सड़क-पुलिया, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा पथ निर्माण विभाग 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
ग्रामीण इलाकों को मुख्य सड़क और प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से बनाई जा रही सड़क और पुल-पुलिया योजनाओं में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है. बरवाडीह प्रखंड के चपरी गांव स्थित देवरी नदी के समीप चपरी-ललमटिया-बोदे गांव को जोड़ने के लिए करीब 80 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क और पुलिया महज एक वर्ष में ही जर्जर हो गई है. सड़क कई जगह धंस गई है और उसमें बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे है. 

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू से ही लापरवाही और मानकों की अनदेखी के साथ किया गया. वर्ष 2022-23 में बनी बरवाडीह-छेचा मुख्य सड़क की ऊंचाई अधिक होने से बोदे सहित कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया था. इसके बाद स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह की अनुशंसा पर विशेष योजना के तहत पुलिया और संपर्क सड़क निर्माण को मंजूरी मिली थी लेकिन निर्माण में गड़बड़ी के कारण योजना का उद्देश्य अधूरा रह गया. निर्माण कार्य में अनियमितता का सबसे बड़ा उदाहरण सड़क के बीचों-बीच छोड़ा गया बिजली का खंभा है. ग्रामीणों के अनुसार, खंभे को हटाए बिना ही सड़क की ढलाई कर दी गई, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है. साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि संवेदक ने निर्धारित लंबाई तक सड़क निर्माण नहीं कराया, बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से भुगतान कर दिया गया. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि योजना स्थल पर न तो कोई सूचना बोर्ड लगाया गया है और न ही शिलान्यास पट्ट, जिससे योजना की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे है. लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है.

जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने कहा कि करोड़ों रुपये की योजनाओं को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाने में संवेदक से ज्यादा विभागीय इंजीनियर और अधिकारी जिम्मेदार है. उन्होंने बताया कि मामले को लेकर मंत्री और विभागीय सचिव को पत्र भेजा गया है. वहीं कनीय अभियंता बीरेंद्र कुमार ने स्वीकार किया कि सड़क के बीच बिजली का खंभा होना गलती है. हालांकि उन्होंने कहा कि बयान देने का अधिकार कार्यपालक अभियंता को है. साथ ही सड़क में आई दरारों की जांच कराने की बात कही.

यह भी पढ़े: राजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंटी समेत चाकूबाजी का आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा