भोजूडीह में आरपीएफ की छापेमारी, रेलवे इंजीनियरिंग सामग्री के साथ युवक व नाबालिग पकड़े गए

By News11 Bharat
भोजूडीह में आरपीएफ की छापेमारी, रेलवे इंजीनियरिंग सामग्री के साथ युवक व नाबालिग पकड़े गए

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी/डेस्क:
भोजूडीह रेलवे पोस्ट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा आद्रा आरपीएफ सीआईबी यूनिट की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर रेलवे की इंजीनियरिंग सामग्री चोरी के मामले में एक युवक और एक नाबालिग को हिरासत में लिया.  कार्रवाई के दौरान रेलवे इंजीनियरिंग सामग्री के अलावा मछली प्लेट के तीन टुकड़े तथा चार पेट्रोल क्लिप बरामद किए गए. 

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बरामद सामान की चोरी करने की बात स्वीकार की.  उनकी पहचान धनबाद जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र के भैंरा नगिना बाजार निवासी 22 वर्षीय दीपक बाउरी तथा बोकारो जिले के चंदनकियारी थाना क्षेत्र के सहारजोरी गांव निवासी 17 वर्षीय प्रेम कुमार पांडेय (नाबालिग) के रूप में हुई है. 

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में पता चला कि दोनों रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य की सुरक्षा में कार्यरत थे.  इसी दौरान वे रेलवे की सामग्री चोरी कर अवैध गतिविधियों में भी संलिप्त थे.  भोजूडीह रेलवे पोस्ट में दोनों के खिलाफ रेलवे संपत्ति (अनधिकृत कब्जा) अधिनियम [RP(UP) Act] की धारा 3(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है.  आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपियों को धनबाद न्यायालय भेज दिया गया. 

गौरतलब है कि इससे पहले 4 जून को भी भोजूडीह रेलवे पोस्ट की टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा था.  लगातार हो रही कार्रवाई से रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है. 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा