पदस्थापना

43वें अंचल अधिकारी के रूप में सफी आलम ने बेंगाबाद में सम्भाला कार्यभार

जमीन से जुड़ी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई और किसी भी तरह की लापरवाही पर एक्शन की कही बात

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
43वें अंचल अधिकारी के रूप में सफी आलम ने बेंगाबाद में सम्भाला कार्यभार

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में 43वें अंचल अधिकारी के रूप में सफी आलम ने कार्यभार संभाल लिया है. पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जमीन से जुड़ी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई होगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सरकारी जमीन के संरक्षण को प्राथमिकता दी है. चिन्हित सरकारी जमीन पर किसी भी अवैध कार्य को रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में उस जमीन का उपयोग जनहित के कार्यों में किया जा सके. 

उन्होंने अंचल कार्यालय के बाहर बिचौलियों को चेतावनी दी है कि वे कार्यालय परिसर से दूर रहें. उनका मानना है कि बिचौलियों के कारण ही जमीन के मामलों में गड़बड़ी और आम लोगों का शोषण होता है. 

उन्होंने कहा कि जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन और म्यूटेशन के लंबित मामलों में अनावश्यक देरी करने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी. उनका लक्ष्य है कि आम जनता को बिना भटकाए समय पर न्याय मिले. पहले ही दिन से उन्होंने फाइलों की समीक्षा शुरू कर दी है और लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए हैं. स्थानीय लोग उनसे जनहितैषी और पारदर्शी कार्य की उम्मीद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जेएमएम-कांग्रेस ने फिर उठाई दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग, पद्म भूषण दिए जाने का भी किया स्वागत

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा