हादसा

स्कॉर्पियो खाई में गिरी, झारखंड युवा मोर्चा अल्पसंख्यक के प्रखंड उपाध्यक्ष घायल

तीनपतली के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गिरा, ग्रामीणों नेकाफी मशक्कत के बाद उन्हें वाहन से बाहर निकाला

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
स्कॉर्पियो खाई में गिरी, झारखंड युवा मोर्चा अल्पसंख्यक के प्रखंड उपाध्यक्ष घायल

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: झारखंड युवा मोर्चा अल्पसंख्यक के गांडेय प्रखंड उपाध्यक्ष ताजउद्दीन अंसारी उर्फ बहादुर रविवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ताराटांड़ थाना क्षेत्र के तीनपतली के पास सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में उनके माथे और पैर में गंभीर चोटें आई हैं.

जानकारी के अनुसार ताजउद्दीन अंसारी अपने गांव मोहनपुर से स्कॉर्पियो से गिरिडीह जा रहे थे. इसी दौरान तीनपतली के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा. हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन्हें वाहन से बाहर निकाला. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए गिरिडीह के अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.
घटना के बाद दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. बाद में जेसीबी मशीन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को खाई से बाहर निकाला गया. हादसे की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है तथा सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड में 4 अगस्त से कलश वंदन यात्रा का होगा शुभारंभ, कार्निवल बैंक्वेट हॉल, डिबडीह में आयोजित  होगा कार्यक्रम

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा