आधुनिक कृषि और पशुपालन के मॉडल को देख विधायक ने संचालक की मेहनत की खूब की सराहना

युवाओं को खेती से जुड़ने की कि अपील

By Ark Sahuliyar
आधुनिक कृषि और पशुपालन के मॉडल को देख विधायक ने संचालक की मेहनत की खूब की सराहना

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 
बेंगाबाद/डेस्क:
गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन सोमवार को बेंगाबाद प्रखंड के करणपुरा गांव पहुंचीं. यहां उन्होंने खुर्शीद अनवर हादी के 5 एकड़ में फैले फार्म हाउस का निरीक्षण किया. विधायक ने आधुनिक कृषि और पशुपालन के मॉडल को देखकर गहरी रुचि दिखाई और संचालक की मेहनत की सराहना की.

फार्म हाउस में मुर्गी पालन, बत्तख पालन और बकरी पालन की वैज्ञानिक पद्धति अपनाई गई है. साफ सफाई, फीड मैनेजमेंट और जैविक तरीके से की जा रही देखभाल देखकर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए इस तरह के एकीकृत फार्म मॉडल बेहद कारगर हैं. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर खुद का उद्यम शुरू करें.

खेती के हिस्से में आम, अमरूद, शरीफा और टिंबर प्लांटेशन भी किया गया है. फलदार और इमारती लकड़ी वाले पेड़ों का मिश्रित रोपण देखकर विधायक ने इसे पर्यावरण और आय दोनों के लिए फायदेमंद बताया. उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दौर में प्लांटेशन ही भविष्य की सुरक्षा है. पंचायत और प्रशासन को निर्देश दिया कि ऐसे किसानों को तकनीकी मदद और बाजार उपलब्ध कराया जाए.

इस मौके पर मुखिया राजेंद्र प्रसाद वर्मा, भुनेश्वर दास, इम्तियाज, मो इम्तियाज, अधिवक्ता नेयाज अहमद, डोमन दास और कई ग्रामीण दीदियां मौजूद थीं. सभी ने विधायक के सामने फार्म को और विकसित करने की योजनाएं रखीं. विधायक ने आश्वासन दिया कि कृषि और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं में हर संभव सहयोग किया जाएगा ताकि बेंगाबाद क्षेत्र स्वरोजगार का केंद्र बन सके.

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा