दुःखद

चंदवा में नदी किनारे वृद्ध का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

अमूल गंझू शनिवार को घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
चंदवा में नदी किनारे वृद्ध का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

राहुल कुमार/ न्यूज11भारत 

चंदव/डेस्क: चंदवा थाना क्षेत्र के हुटाप पंचायत अंतर्गत जिलिंग गांव में सोमवार सुबह एक 73 वर्षीय वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नदी किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान अमूल गंझू (73 वर्ष), पिता स्वर्गीय घनु गंझू, निवासी जिलिंग के रूप में हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमूल गंझू शनिवार को घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के समीप नदी किनारे उनका शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी.

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक के कान से खून निकल रहा था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है.

सूचना मिलने पर पुनि सह थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है. आशंका है कि वृद्ध किसी काम से नाला किनारे गए होंगे और गिर जाने के कारण समय पर सहायता नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई होगी. उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

गौरतलब है कि 15 जून को भी इसी नदी किनारे एक अन्य अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. डेढ़ माह के भीतर एक ही स्थान पर दूसरी बार शव मिलने की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:  बांकीपुर उपचुनाव की कल होगी मतगणना, मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा