जिला अभियंता एक महीने से नदारद

सरायकेला जिला परिषद के जिला अभियंता एक महीने से नदारद, विकास कार्य ठप; अध्यक्ष सोना राम बोदरा ने प्रशासन पर उठाए सवाल

सरायकेला-खरसावां जिला परिषद में प्रशासनिक लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है.

By Ark Sahuliyar
सरायकेला जिला परिषद के जिला अभियंता एक महीने से नदारद, विकास कार्य ठप; अध्यक्ष सोना राम बोदरा ने प्रशासन पर उठाए सवाल

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
सरायकेला/डेस्क:
सरायकेला-खरसावां जिला परिषद में प्रशासनिक लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है. जिला परिषद अध्यक्ष सोना राम बोदरा ने आरोप लगाया है कि विभाग के जिला अभियंता (District Engineer) पिछले करीब एक महीने से नदारद हैं. उनकी अनुपस्थिति के कारण जिला परिषद के कई महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, जिससे विकास योजनाओं की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है.

अध्यक्ष सोना राम बोदरा ने कहा कि जिला अभियंता के नहीं रहने से संवेदकों के भुगतान, नए टेंडरों की निविदा प्रक्रिया, इकरारनामा (एग्रीमेंट) और अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्य लंबित पड़े हैं. इसका सीधा असर जिले में चल रही विकास योजनाओं पर पड़ रहा है.

उन्होंने बताया कि इस गंभीर मामले को लेकर वे पहले ही उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर स्थिति से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब जिले में लगातार विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, तो उन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जरूरी अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित क्यों नहीं की जा रही है.

सोना राम बोदरा ने कहा कि चुनाव का समय नजदीक है और कई महत्वपूर्ण योजनाओं को समय पर पूरा करना चुनौती बन गया है. ऐसे में जिला अभियंता का लंबे समय तक अनुपस्थित रहना पूरे तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला अभियंता की स्थिति स्पष्ट की जाए और जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि रुके हुए विकास कार्यों को गति मिल सके.

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा