न्यूज11 भारत
लातेहार/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन की पुण्यतिथि 4 अगस्त को लातेहार में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर झामुमो के जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर आयोजन की रूपरेखा तय की.
बैठक के बाद जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर लातेहार सदर प्रखंड के किनामाड़ मोड़ का नाम बदलकर "शिबू सोरेन चौक" किया जाएगा. इसी अवसर पर स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम झारखंड आंदोलन के महानायक और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन के संघर्षों एवं योगदान को याद करने का अवसर होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं.
जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस अवसर पर झारखंड के राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम सहित झामुमो के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है
बताया गया कि 4 अगस्त को स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की पुण्यतिथि है इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लातेहार किनामाड चौक का शिबू सोरेन चौक के नामकरण का सौगत देंगें . इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम सहित जेएमएम के नेता मौजूद रहेंगे .साथ ही स्वर्गीय शिबू सोरेन जी को चाहने वाले और कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है.
यह भी पढ़ें: पाकुड़ में अवैध गांजा कारोबार का पर्दाफाश, 120 ग्राम गांजे व तौल मशीन के साथ एक गिरफ्तार