सिमडेगा DC कंचन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

By Ark Sahuliyar
सिमडेगा DC कंचन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने बताया कि सिमडेगा जिले में बिरसा हरित ग्राम बागवानी योजना के तहत  विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित आम को अंतर्राष्ट्रीय बाजार को उपलब्ध कराया गया है. 

मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने जानकारी दी कि आम्रपाली आम की पहली व्यावसायिक निर्यात खेप यूनाइटेड किंगडम (लंदन) रवाना की गई है. JSLPS के महिला जागृति एवं बेउरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की अगुवाई में यह उपलब्धि किसानों और महिला-नेतृत्व वाले एफपीओ की वैश्विक पहचान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. महिला समूह की प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सिमडेगा के आम्रपाली आम भी भेंट किए. मौके पर विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला प्रशासन की  इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है. राज्य के किसानों को बेहतर मूल्य, राज्य की महिलाओं को नई पहचान और कृषि निर्यात को नई गति देना राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है.

यह भी पढ़ें­­- Jharkhand Cabinet Meeting: 15 जून को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा