छह माह से खराब पड़ा सोलर जलमीनार, ग्रामीणों को पेयजल संकट से करना पड़ रहा है सामना

By News11 Bharat
छह माह से खराब पड़ा सोलर जलमीनार, ग्रामीणों को पेयजल संकट से करना पड़ रहा है सामना

न्यूज़11 भारत
खलारी/डेस्क:
बुकबुका पंचायत के रेलवे प्लांट के समीप स्थित सोलर जलमीनार पिछले करीब छह माह से खराब पड़ा है, जिसके कारण आसपास के ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जल संकट को देखते हुए पूर्व मुखिया स्व. सोमरी राम द्वारा इस सोलर जलमीनार का निर्माण कराया गया था, जिससे लोगों को काफी राहत मिली थी.

ग्रामीणों के अनुसार जलमीनार खराब होने के बाद से लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है. खासकर महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने खलारी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रणव कुमार अम्बष्ट को आवेदन सौंपा है.

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में वर्तमान मुखिया पारसनाथ उरांव से भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन मरम्मत कराने का आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जा रहा है. इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. इधर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रणव कुमार अम्बष्ट ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है और जल्द ही जलमीनार की मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था बहाल की जाएगी.

यह भी पढ़े: लोहरदगा: 30 मई को होगा इंटक यूनियन का महाधिवेशन, श्रमिकों की मांगों को लेकर किस्को में बनी रणनीति
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा