मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद बोले मंत्री चमरा लिंडा, कहा- CM ने दिए कई अहम निर्देश

By Ark Sahuliyar
मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद बोले मंत्री चमरा लिंडा, कहा- CM ने दिए कई अहम निर्देश

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड मंत्रालय में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई. सीएम की समीक्षा बैठक के बाद मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कई अहम निर्देश दिए हैं. लंबित योजनाओं में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया है. छात्रवृत्ति, हॉस्टल, स्कूल और अस्पतालों की समीक्षा हुई. वहीं, बैठक में ओबीसी छात्रवृत्ति में केंद्र से कम फंड मिलने का मुद्दा उठा. राज्य सरकार ने ओबीसी छात्रों के लिए 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है. किसी भी छात्र की छात्रवृत्ति नहीं रुकेगी. मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि हर छह महीने पर समीक्षा बैठक होनी चाहिए. आज की बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीएम ने सख्त निर्देश दिए हैं. 

यह भी पढ़ें- रांची की ट्रैफिक व्यवस्था का SSP राकेश रंजन ने लिया जायजा, अधिकारियों और जवानों को दिए सख्त निर्देश

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा