विशेष शिविर

बरवाडीह में विशेष प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

अंचल कार्यालय सभागार में जाति, आय, आवासीय एवं ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के लिए गए आवेदन

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बरवाडीह में विशेष प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बुधवार को बरवाडीह अंचल कार्यालय सभागार में विशेष प्रमाण पत्र निर्गमन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और जाति, आय, स्थानीय निवासी तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) प्रमाण पत्र बनवाने एवं लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए आवेदन जमा किए.अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने शिविर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के लिए ऐसे विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी जानकारी के लिए सीधे अंचल कार्यालय से संपर्क करने की अपील की.शिविर में अंचल निरीक्षक अनिल सिंह, राजस्व कर्मचारी अभिषेक कुमार, विकास वर्मा तथा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: फ्लाई ऐश की धूल से टंडवा-खलारी मुख्य मार्ग बना खतरनाक, हादसे की आशंका बढ़ी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा