प्रचार-प्रसार अभियान

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत 30 जून को आयोजित होगा विशेष सोशल मीडिया अभियान

सभी संबंधित पदाधिकारियों , प्रखंड विकास पदाधिकारियों व अंचल अधिकारियों को दिए गए निर्देश

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत 30 जून को आयोजित होगा विशेष सोशल मीडिया अभियान

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत जिले में व्यापक जनजागरूकता एवं नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष प्रचार-प्रसार अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में दिनांक 30 जून, 2026 को जिले भर में #JharkhandSIR हैशटैग के साथ वृहद सोशल मीडिया अभियान आयोजित किया जाएगा.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 30 जून, 2026 (मंगलवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम एवं यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक हैशटैग #JharkhandSIR के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों , प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के निकटतम मतदान केंद्रों पर उपस्थित होकर अथवा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों से निर्धारित पोस्टर एवं लीफलेट में निहित संदेशों का वाचन करते हुए वीडियो एवं तस्वीरें साझा करें, ताकि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी अधिकाधिक नागरिकों तक पहुँच सके.

साथ ही, जिले के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस विशेष सोशल मीडिया अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें, #JharkhandSIR हैशटैग का उपयोग करते हुए जागरूकता संबंधी सामग्री साझा करें तथा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा प्रखंड के कई गांवों में धूमधाम से मना स्नान पूर्णिमा महोत्सव, गजानन वेश में भगवान ने दिए दर्शन

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा