हादसा

बेतला रोड पर तेज रफ्तार का कहर,अनियंत्रित क्रेटा कार ने बाइक को रौंदा, होटल में घुसी, दुकानदार घायल

पल्सर बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए सीधे होटल में जा घुसी कार

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बेतला रोड पर तेज रफ्तार का कहर,अनियंत्रित क्रेटा कार ने बाइक को रौंदा, होटल में घुसी, दुकानदार घायल

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत   दुबियाखाड़ के समीप बेतला रोड में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां एक अनियंत्रित क्रेटा कार सड़क किनारे खड़ी पल्सर  बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए सीधे चंद्रवंशी होटल (दुकान) में जा घुसी. इस भयानक हादसे में वहां बैठे लोगों और दुकान मालिक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. हालांकि, इस घटना में दुकानदार को चोटें आई हैं, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चला रहा युवक काफी तेज गति में था, जिसके कारण उसका गाड़ी से नियंत्रण खो गया और यह भीषण हादसा हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना से आक्रोशित होकर होटल संचालक की पत्नी ने दुर्घटनाग्रस्त कार पर गुस्से में जमकर लाठी भांजी. इस बीच, मौके का फायदा उठाकर कार चालक वाहन छोड़कर वहां से फरार हो गया.

हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है. गनीमत यह रही कि इस घटना में कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था.

यह भी पढ़ें: पंकज तिवारी बने झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के नए उपाध्यक्ष, लातेहार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा