srishti-kumari-bharno-gumla-clears-bpsc-first-atte

भरनो की सृष्टि कुमारी ने पहले प्रयास में BPSC पास कर रचा इतिहास, 553वीं रैंक के साथ ग्रामीण विकास विभाग में चयन

भरनो प्रखंड के लिए गर्व और खुशी की खबर है.प्रखंड मुख्यालय निवासी एवं खाद दुकान संचालक दिनेश प्रसाद केशरी की पुत्री सृष्टि कुमारी ने अपने पहले ही प्रयास में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रतिष्ठित परी

By Vaibhaw Vikram
भरनो की सृष्टि कुमारी ने पहले प्रयास में BPSC पास कर रचा इतिहास, 553वीं रैंक के साथ ग्रामीण विकास विभाग में चयन

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
गुमला/डेस्क:
भरनो प्रखंड के लिए गर्व और खुशी की खबर है.प्रखंड मुख्यालय निवासी एवं खाद दुकान संचालक दिनेश प्रसाद केशरी की पुत्री सृष्टि कुमारी ने अपने पहले ही प्रयास में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर भरनो सहित पूरे गुमला जिले का नाम रोशन किया है.बीपीएससी परीक्षा में सृष्टि को 553वीं रैंक प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर उनका चयन ग्रामीण विकास विभाग में हुआ है.

सृष्टि की इस उपलब्धि से उनके परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है.लोगों ने इसे भरनो जैसे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है.सृष्टि की सफलता यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर की जाए तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है.सृष्टि कुमारी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं.उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद डीएवी हेहल,रांची से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की.

इसके बाद उन्होंने डीपीएस रांची से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की.उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने बंगलौर स्थित बीएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक की डिग्री प्राप्त की.इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे वापस रांची आ गईं और सिविल सेवा की तैयारी में जुट गईं.रांची में रहकर सृष्टि ने ऑनलाइन माध्यम से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी शुरू की. अपनी मेहनत और लगन के बल पर वे यूपीएससी परीक्षा में इंटरव्यू तक पहुंचने में सफल रहीं, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका.हालांकि इस असफलता ने उनके हौसले को कमजोर नहीं किया.

उन्होंने निराश होने के बजाय अपनी तैयारी को और मजबूत किया तथा दिल्ली के प्रतिष्ठित संस्थान विजन आईएएस से ऑनलाइन कोचिंग लेते हुए लगातार अध्ययन जारी रखा.कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम रहा कि सृष्टि ने बीपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की.वर्तमान में भी वे अपने बड़े लक्ष्य यूपीएससी को लेकर पूरी गंभीरता से तैयारी कर रही हैं.उन्होंने बताया कि यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) भी वे उत्तीर्ण कर चुकी हैं और आगे की तैयारी में जुटी हुई हैं. 

अपनी सफलता का श्रेय देते हुए सृष्टि कुमारी ने कहा कि उन्हें बचपन से ही परिवार का भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन मिला.उन्होंने विशेष रूप से अपने स्वर्गीय दादाजी एवं पूर्व मुखिया गौरी शंकर केशरी,चाचा आनंददेव प्रसाद केशरी, योगेश प्रसाद केशरी,पिता दिनेश प्रसाद केशरी,माता रंजना देवी तथा परिवार के अन्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया.उन्होंने कहा कि परिवार के प्रोत्साहन और समर्थन के कारण ही वे इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं.

सृष्टि ने कहा, 'मेरी यह सफलता केवल मेरी नहीं, बल्कि पूरे परिवार की सफलता है.सभी ने हर कदम पर मेरा साथ दिया और मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.मैं अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार को देती हूं.' उन्होंने आगे कहा कि उनका सफर अभी समाप्त नहीं हुआ है.उनका अंतिम लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर देश की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा में योगदान देना है.इसके लिए वे लगातार मेहनत कर रही हैं और भविष्य में भी पूरी लगन के साथ तैयारी जारी रखेंगी. 

सृष्टि कुमारी की इस उपलब्धि पर भरनो क्षेत्र के गणमान्य लोगों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है और यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम,आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा