रांची की ट्रैफिक व्यवस्था का SSP राकेश रंजन ने लिया जायजा, अधिकारियों और जवानों को दिए सख्त निर्देश

By Ark Sahuliyar
रांची की ट्रैफिक व्यवस्था का SSP राकेश रंजन ने लिया जायजा, अधिकारियों और जवानों को दिए सख्त निर्देश

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची में लगातार बढ़ रही यातायात समस्याओं को लेकर एसएसपी राकेश रंजन सोमवार को स्वयं सड़क पर उतरे और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ ट्रैफिक एसपी, डीएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मेन रोड, अल्बर्ट एक्का चौक, सरजना चौक और अन्य प्रमुख चौराहों का दौरा कर यातायात संचालन की स्थिति का आकलन किया. कई स्थानों पर अव्यवस्थित ट्रैफिक और जाम की समस्या को लेकर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी ने मौके पर मौजूद ट्रैफिक जवानों और अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. एसएसपी राकेश रंजन ने चेतावनी देते हुए कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी. वहीं, डेली मार्केट क्षेत्र की यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी एसएसपी नाराज नजर आए.

यह भी पढ़ें- झारखण्ड कैडर के IPS चंदन कुमार झा को केंद्र में नई जिम्मेदारी, CISF में DIG पद पर नियुक्ति

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा