स्वागत समारोह

नवा टोली में प्रदेश कांग्रेस सचिव जैश रंजन पाठक का भव्य स्वागत, कहा- सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे

कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
नवा टोली में प्रदेश कांग्रेस सचिव जैश रंजन पाठक का भव्य स्वागत, कहा- सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित राज्य सचिव और पलामू के पूर्व जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक (बिट्टू पाठक) के सम्मान में डाल्टनगंज के नवा टोली कुंजरा पट्टी में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया. सदर नूर मोहम्मद की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने उनका फूल-मालाओं और पगड़ी से अभिनंदन किया.

समारोह को संबोधित करते हुए बिट्टू पाठक ने कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के पलामू के सभी धर्मों, जातियों और वर्गों को साथ लेकर चलेंगे. उन्होंने केंद्र सरकार पर राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में बाधाएं डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों की आवाज़ को किसी भी हाल में दबने नहीं दिया जाएगा. इस अवसर पर जमीअतुर राइन कमेटी के सचिव खुर्शीद आलम और शमीम अहमद राइन सहित अन्य नेताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना की और कहा कि प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से पलामू का सम्मान बढ़ा है.

यह भी पढ़ें: रक्तदान कर संत मरियम के तीन कर्मचारियों ने बचाई वृद्ध की जान, मानवता की मिसाल बने

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा