रामगढ़ को नशामुक्त बनाने के लिए एनकॉर्ड बैठक में सख्त निर्देश, दवा दुकानों में चलेगा जांच अभियान

By Vaibhaw Vikram
रामगढ़ को नशामुक्त बनाने के लिए एनकॉर्ड बैठक में सख्त निर्देश, दवा दुकानों में चलेगा जांच अभियान

राहुल सिंह/न्यूज11 भारत 
रामगढ़/डेस्क:
शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति(एनकॉर्ड) की बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान सर्वप्रथम स्थापना उप समाहर्ता सह प्रभारी सामान्य शाखा पदाधिकारी श्रीमती रीना कुजूर के द्वारा उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई.

जिले में युवाओं को नशे की लत से बचाने एवं नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस दौरान उपायुक्त ने पूरे जिले में योजनाबद्ध तरीके से दवा दुकानों आदि में सघन जांच अभियान चलाने एवं वैसी सभी दवाएं जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जा सकता हो पर विशेष निगरानी रखते हुए दावों की बिक्री स्टॉक आदि से संबंधित प्रतिवेदन नियमित रूप से ससमय जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर उपायुक्त ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में नारकोटिक्स के विरुद्ध किए गए सराहनीय प्रयासों के उदाहरण के माध्यम से भी सभी अधिकारियों को जागरुक करते हुए इस दिशा में कार्य करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए.

रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों में रात्रि के समय असामाजिक तत्वों, युवाओं आदि द्वारा नशे का प्रयोग करने पर विशेष संज्ञान लेते हुए बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने आवश्यकता अनुसार वैसे सभी सार्वजनिक स्थलों अन्य स्थलों पर निगरानी, पर्याप्त लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. इसके साथ ही उपायुक्त ने इसके लिए नियमित निगरानी, सीसीटीवी कैमरों आदि की उपलब्धता पर अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने रामगढ़ जिले को नशा मुक्त बनाने एवं युवाओं को नशे से बचाने को लेकर सभी विभागों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने इसके लिए गंभीरता पूर्वक कार्य करने, रोस्टर तैयार करने तथा रोस्टर के आधार पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए. बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों के 100 मीटर परिधि में नशीली पदार्थों के विरुद्ध व्यापक जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: ओरमांझी में पुलिस का शिकंजा, अवैध कोयले से लदा 407 ट्रक जब्त

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा