हजारीबाग के कुमार बॉयज हॉस्टल में छात्र ने दी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

By Mansi Kumari
हजारीबाग के कुमार बॉयज हॉस्टल में छात्र ने दी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

AI Generated Image

न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क:
हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित कुमार बॉयज हॉस्टल में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में हंडे से लटका मिला. घंटा की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

मृतक की पहचान पंकज कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गिरिडीह का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि पंकज हजारीबाग में स्नातक सेमेस्टर-1 का छात्र था और कोर्रा चौक स्थित मुसन साव गली के कुमार बॉयज हॉस्टल के दूसरे तल्ले पर रहकर पढ़ाई कर रहा था.

कमरे में बंद मिला छात्र
हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद कोर्रा थाना की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्काल पंकज के परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी. अधिकारियों के अनुसार, परिजनों के पहुंचने के बाद ही कमरे पर दरवाजा खोला जाएगा और शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जाएगा. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया हैं. 

पढ़ाई के साथ टेक्नोलॉजी में भी था आगे
पंकज सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं बल्कि तकनीक के क्षेत्र में भी काफी रूचि रखता था. हॉस्टल के छात्रों के मुताबिक, उसने 'वन नियर' नाम का एक डिजिटल ऐप तैयार किया था. जो खासतौर पर ग्रामीण इलाकों से शहर में पढ़ाई के लिए आने वाले छात्रों की मदद के लिए बनाया गया था. इस ऐप के जरिए नए छात्र हॉस्टल, किराए के कमरे और कॉलेज से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते थे. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं.

यह भी पढ़े: UPSC प्रीलिम्स परीक्षा आज, रांची में 36 सेंटरों पर हाई अलर्ट.. 200 मीटर दायरे में धारा BNS 163 लागू
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा