एक किलो अफीम तस्करी मामले में दोषी को 8 साल की सजा, ₹75 हजार जुर्माना भी लगाया गया

By Vaibhaw Vikram
एक किलो अफीम तस्करी मामले में दोषी को 8 साल की सजा, ₹75 हजार जुर्माना भी लगाया गया

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
एक किलो अफीम की तस्करी करने के आरोपी सूर्यकांत मुंडा की सजा पर बीते दिन 25 मई को सुनवाई हुई थी. सुनवाई के दौरान कोर्ट के द्वारा उन्हें दोषी करार दिया गया था. जिसके बाद आज उन्हें सजा सुनाया गया है. कोर्ट ने उन्हें 8 साल की सजा सुनाई है. उसके अलावा उनके ऊपर 75 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. यदि उन्होंने जुर्माना नहीं भरा तो उन्हें 2 साल की अतिरिक्त सजा भुगतना होगा. यह सुनवाई अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट में सुनाया गया है. 

बता दें, 16 अगस्त 2022 को रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची और खूंटी जिला के बॉर्डर पर उग्रवादी गतिविधियों हो रही है. जिसका सत्यापन कर टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम रिंग रोड होते हुए शुकरडीह के पास पहुंची. जहां पर सामने से आ रहे एक स्कूटी पर सवार सूर्यकांत मुंडा की नजर पुलिस की गाड़ी पर पड़ी. पुलिस की गाड़ी को अपने तरफ आता देखकर वह गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, भागने के क्रम में वह गिर गया. जिसे पुलिस बल ने दौड़ाकर पकड़ लिया गया. स्कूटी की तलाशी लेने पर गाड़ी से एक किलो अफीम बरामद किया गया. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. 

यह भी पढ़ें: तिरुलडीह पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बांटे हेलमेट
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा