न्यूज़11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: झारखंड राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के तहत शनिवार को मनोहरपुर प्रखंड में गृह प्रवेश दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बीडीओ शक्ति कुंज ने प्रखंड के मकरंडा और नंदपुर गांव पहुंचकर अबुआ आवास योजना के तहत नवनिर्मित आवास में लाभुक चंद्रकला नायक और लीलमनी बेक का विधिवत गृह प्रवेश कराया.इस दौरान बीडीओ ने लाभुक एवं उनके परिवार को नए घर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्के और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. गृह प्रवेश के उपरांत बीडीओ ने लाभुकों को उपहार स्वरूप प्रेशर कुकर भेंट कर शुभकामनाएं दी. साथ ही क्षेत्र के अन्य पात्र लाभुकों से भी योजनाओं का लाभ उठाने तथा समय पर आवास निर्माण पूर्ण करने की अपील की गई.कार्यक्रम के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सन्नी शेखर,बीएफटी राजकुमार सिंह,मुखिया सुशीला संवैया,रानी गुड़िया, पंचायत सचिव रशमी जयंती किंडो, रोजगार सेवक हरि राम आदि कर्मी मौजूद थे.
बीडीओ ने अबुआ आवास योजना का गृह प्रवेश कराया
झारखंड राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के तहत शनिवार को मनोहरपुर प्रखंड में गृह प्रवेश दिवस का आयोजन किया गया.
संबंधित सामग्री
कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल
ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे
उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण
मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा