शव बरामद

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछुलिया, डगड़गवाटांड़ जंगल से महिला का शव बरामद, पास से मिला सल्फास और सामान

थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस मामले की हर बिंदु से गहन छानबीन कर रही है

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछुलिया, डगड़गवाटांड़ जंगल से महिला का शव बरामद, पास से मिला सल्फास और सामान

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछुलिया, डगड़गवाटांड़ के जंगल से पुलिस ने एक 45 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है. मृतका की पहचान नौडीहा थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत स्थित सतबरवा निवासी उमेश यादव की पत्नी लालो देवी के रूप में हुई है.

मामले की जानकारी देते हुए नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि लालो देवी, उमेश यादव की पहली पत्नी थीं और पिछले कई वर्षों से बिहार के बकरीडीह स्थित अपने मायके में रह रही थीं. घटना स्थल से पुलिस को महिला के शव के साथ सल्फास का डिब्बा, एक बड़ा मोबाइल, चप्पल, पॉलिथीन में लौकी, करेला, भिंडी, सब्जी का बीज और मीठा (रसगुल्ला) बरामद हुआ है.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस मामले की हर बिंदु से गहन छानबीन कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों  का खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: न्याय रथ' के जरिए गांव-गांव पहुंचेगी कानूनी जानकारी, प्रधान जिला न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा