रेल सुविधा

आद्रा रेल मंडल की डीआरयूसीसी की बैठक संपन्न. चांडिल और नीमडीह क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव, रेल सुविधाओं के विस्तार की म

बैठक में आद्रा मंडल के डीआरएम मुकेश गुप्ता समेत मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और डीआरयूसीसी के सदस्य उपस्थित रहे

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
आद्रा रेल मंडल की डीआरयूसीसी की बैठक संपन्न. चांडिल और नीमडीह क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव, रेल सुविधाओं के विस्तार की म

मधु सुदन/न्यूज11 भारत

सरायकेला/डेस्क: आद्रा रेल मंडल की डीआरयूसीसी (Divisional Railway Users Consultative Committee) बैठक में डीआरयूसीसी सदस्य दिवाकर सिंह ने चांडिल और नीमडीह क्षेत्र से जुड़े रेलवे के कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए. उन्होंने क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई ट्रेनों के ठहराव और आधारभूत रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग की.

बैठक में 68059/68060 आसनसोल- बराभूम पैसेंजर ट्रेन का चांडिल तक विस्तार करने की मांग रखी गई. इसके अलावा 28182/28181 कटिहार- टाटानगर एक्सप्रेस, 12875/12876 नीलांचल एक्सप्रेस, 18103/18104 जालियांवाला बाग एक्सप्रेस, 12375/12376 जसीडीह- तांबरम एक्सप्रेस, 18009/18010 संतरागाछी- अजमेर एक्सप्रेस, 22843/22844 पटना- बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा शनिवार को चक्रधरपुर से चांडिल होकर गुजरने वाली 20817/20818 भुवनेश्वर- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के चांडिल स्टेशन पर ठहराव की मांग भी उठाई गई.

बैठक में नीमडीह रेलवे स्टेशन के समीप फाटक संख्या JC-50 पर ओवरब्रिज निर्माण का मुद्दा भी रखा गया. इस पर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार के साथ संयुक्त सर्वे पूरा हो चुका है और एनओसी मिलते ही ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

इसके अलावा पितकी और जामडीह में अंडरपास निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों ने बताया कि बारिश समाप्त होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

बैठक में आद्रा मंडल के डीआरएम मुकेश गुप्ता, एडीआरएम (इन्फ्रा) अमित कंचन, सीनियर डीसीएम विकास कुमार, सीनियर डीएन (कोऑर्डिनेशन) रमेश सिंह, सोमनाथ घोष सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और डीआरयूसीसी के सदस्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: चंदवा हरैया श्रावणी मेला का भव्य शुभारंभ, DDC सैयद रियाज अहमद ने किया उद्घाटन

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा