रेस्क्यू

गांडेय के चरघरा गांव से वन विभाग ने पकड़ा लकड़बग्घा, पैर में लगी थी चोट

मंडवाटांड़ गांव के समीप जंगल की ओर से एक लकड़बग्घा पहुंच गया था

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
गांडेय के चरघरा गांव से वन विभाग ने पकड़ा लकड़बग्घा, पैर में लगी थी चोट

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क:  गांडेय थाना क्षेत्र के बरमसिया-1 पंचायत अंतर्गत चरघरा गांव से वन विभाग की टीम ने एक लकड़बग्घे को पकड़कर अपने संरक्षण में लिया है. लकड़बग्घे के पैर में चोट के निशान मिले हैं. वन विभाग की टीम ने तत्काल चिकित्सक को बुलाकर उसका उपचार कराया.

बताया गया कि मंडवाटांड़ गांव के समीप जंगल की ओर से एक लकड़बग्घा पहुंच गया था. उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही वनरक्षी संदीप मिश्रा, रोहित पंडित, बिनोद कुमार, बमशंकर वर्मा, रंजन शर्मा और शमशेर आलम मौके पर पहुंचे. टीम ने काफी मशक्कत के बाद लकड़बग्घे को सुरक्षित पकड़ लिया.

वनरक्षी रोहित पंडित ने बताया कि लकड़बग्घे को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है. पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे पुनः जंगल में छोड़ दिया जाएगा.

उन्होंने ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्य प्राणियों के गांव में पहुंचने की सूचना तत्काल विभाग को दें. साथ ही वन्य प्राणियों से उचित दूरी बनाए रखें और उन्हें परेशान न करें.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद-हरिहरगंज में बिजली संकट को लेकर विधायक संजय यादव ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, निर्बाध आपूर्ति की मांग

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा