विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने निकाली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

By News11 Bharat
विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने निकाली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

न्यूज़11 भारत
राजगंज/डेस्क:
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर शुक्रवार को तोपचांची वन प्रक्षेत्र राजगंज की ओर से "प्रकृति से प्रेरित" थीम के तहत वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई. रैली का नेतृत्व धनबाद वन प्रमंडल के सहायक वन संरक्षक अजय कुमार मंजुल ने किया.

रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक किया गया. यह जागरूकता रैली राजगंज चाली बंगला स्थित वन विभाग परिसर से प्रारंभ होकर राजगंज बाजार का भ्रमण करते हुए दल्लूडीह पहुंची और वहां से नवाडीह के लिए रवाना हुई.

इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की. उन्होंने बताया कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण ही आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की आधारशिला है.

रैली में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के गोविंद मिस्त्री, प्रभारी वनपाल राजगंज संतोष दत्ता, प्रधान वनरक्षी दीपक कुमार, शिव शंकर सेन, वनरक्षी रविंद्र कुमार यादव, मोहम्मद जसीम अंसारी, जगदीश सोरेन, संजय कुमार दुसाध, विकास सेन,   अंशुमन सिंह, बलवीर दसोंदी, मोहन नायक समेत अन्य वनकर्मी उपस्थित थे. पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस रैली ने क्षेत्रवासियों के बीच पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश पहुंचाया.

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा