कर्णपुरा स्टेडियम के लिए खेत गंवा रहे किसानों व भू-स्वामियों के साथ खड़ा हुआ फॉरवर्ड ब्लॉक. लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई क

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
कर्णपुरा स्टेडियम के लिए खेत गंवा रहे किसानों व भू-स्वामियों के साथ खड़ा हुआ फॉरवर्ड ब्लॉक. लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई क

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत करणपुरा में बन रहे स्टेडियम को लेकर स्थानीय रैयतों ने नाराजगी जताई है कहा कि स्टेडियम वैकल्पिक जगह पर बनाया जाए, न किसानों की 100 वर्षों से भी अधिक समय से की जा रही बहुफसली खेती की जमीन पर. फिर भी अगर बाध्यता हो, तो किसानों तथा भू-स्वामियों को इसके बदले पर्याप्त मुआवजा देकर ही निर्माण किया जाए. 

उपरोक्त बातें बेंगाबाद के पूर्व जिप सदस्य एवं फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक राजेश यादव ने आज करणपुरा के पास निर्माणाधीन स्टेडियम में अपनी जमीन गंवा रहे किसानों और अन्य भूस्वामियों के साथ एक मुलाकात के दौरान कही.

इस दौरान यादव ने पीड़ितों सहित स्थानीय लोगों के साथ निर्माण स्थल का जायजा लिया और उन पुराने खेतों को भी देखा, जिसमें लगातार खेती होते आ रही है. मालूम हो कि, उक्त खेती एक जिंदा  नाला के किनारे होने के कारण काफी उपयोगी रही है.

मौके पर पीड़ित किसानों और भू-स्वामियों ने श्री यादव को बताया कि, उन्होंने उनकी जमीन छीने जाने के खिलाफ कई जगह आवेदन भी दिए, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण में गए. कोर्ट से उन्हें राहत मिली और फिलहाल कार्य नहीं करने को कहा गया है. फिर भी जबरन काम किया जा रहा है. अब अगर वे निर्माण स्थल पर किसी तरह विरोध करते हैं, तो उन्हें झूठे केस मुकदमों में फंसा दिए जाने की आशंका है. इसलिए वे लाचार और बेबस हालत में अपने खेत और जमीन को छिनते देख रहे हैं.

वहीं, पीड़ितों की बात सुनकर यादव ने जिला प्रशासन सहित स्थानीय विधायक, सांसद एवं सरकार से भी इस बाबत न्याय की मांग की है. उन्होंने कहा कि, सरकार की विकास की यह नीति बिल्कुल गलत है, जिसके लिए किसानों के खेतों को निशाना बनाया जा रहा है. वह भी तब, जबकि झारखंड में दूसरे राज्यों की तुलना में खेती की जमीन पहले से ही कम है. उन्होंने कहा कि, यदि पीड़ित किसानों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा. 

मौके पर पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष रामलाल मंडल प्रखंड महासचिव शंभू ठाकुर सहित स्थानीय बाबूलाल चौधरी, मो. गुलाब अंसारी, इंद्रजीत यादव, नीरज कुमार, फरीद अंसारी, प्रकाश यादव, सद्दाम अंसारी, राजेश यादव, धीरज कुमार, सीताराम चौधरी, दिनेश यादव, कलावती देवी, राधिका देवी, भूषण देवी, जेबुन खातून, शाहिना खातून, सोनिया देवी, उर्मिला देवी व अन्य मौजूद थे.

वहीं स्टेडियम निर्माण कार्य करवा रहे संवेदक पवन कुमार सिंह ने बताया कि स्टेडियम निर्माण कार्य के लिए बेंगाबाद अंचल अधिकारी के द्वारा उपलब्ध कराए गए जमीन पर ही निर्माण कार्य करवा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बकरीद को लेकर बेंगाबाद पुलिस प्रशासन अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा