मानवता

घाघरा पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने, एसआई आदित्य कुमार ने घायल युवक को खुद पहुंचाया अस्पताल

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गुमला किया रेफर

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
घाघरा पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने, एसआई आदित्य कुमार ने घायल युवक को खुद पहुंचाया अस्पताल

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा थाना क्षेत्र के आदर नीमा ढलान के समीप बीती रात गुरुवार रात करीब 10 बजे स्कूटी दुर्घटना में सलगी भूड़ियाटोली निवासी मंगलेश्वर उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही घाघरा थाना के एसआई आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायल को सरकारी वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलेश्वर उरांव स्कूटी से अपने गांव से घाघरा की ओर आ रहा था. इसी दौरान आदर नीमा ढलान के समीप उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है.घटना के बाद एसआई आदित्य कुमार की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की लोगों ने सराहना की. उन्होंने बिना समय गंवाए घायल को सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाकर समय पर इलाज सुनिश्चित कराया. एसआई आदित्य कुमार ने कहा कि पुलिस का पहला दायित्व लोगों की सुरक्षा और जरूरत के समय तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है. घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिना विलंब अस्पताल पहुंचाया गया, ताकि समय पर उपचार मिल सके.

यह भी पढ़ें: केसठ में पारंपरिक खेलों की धूम-5 स्टार क्लब की लाठी-भाला प्रतियोगिता का शुभारंभ, जीतू यादव ने काटा फीता

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा