रोहन निषाद/न्यूज11 भारत
चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा स्थित समाहरणालय में उपायुक्त मनीष कुमार से पान-तांती समाज के प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा,मांग पत्र में अन्य राज्यों की तरह पान-तांती जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने और भी संगतियों को दूर करने की बातें कही गई है समाज के महासचिव हरिचन्द्र पान ने कहा समाज में है विसंगति का मुद्दा जिसके कारण पान जाति झारखंड में SC सूची में नहीं है और तांती को OBC/EBC में रखा गया है. समाज का कहना है कि दोनों की भाषा, संस्कृति, रहन-सहन और आपसी वैवाहिक संबंध एक ही हैं. कोल्हान प्रमंडल के सिंहभूम जिलों में तांती, पान का ही पर्यायवाची मानी जाती है, डीसी को सौंपे अध्यापन में मुख्यमंत्री से आरक्षण दिलाने की बातें कही गई विदित हो कि पश्चिमी सिंहभूम इकाई की पान तांती स्वासी कल्याण समिति लगातार प्रखंड स्तर पर संगठन भी मजबूत कर रही है.
यह भी पढ़ें: आदिवासी महिला से दुर्व्यवहार आरोप मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी एसआई को किया गया लाइन हाजिर