जेएसएससी परीक्षा

जामताड़ा के 16 परीक्षा केंद्रों में कर्मचारी चयन आयोग की क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

कुल 4380 परीक्षार्थियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पाली में 1060 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 3320 अनुपस्थित

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
जामताड़ा के 16 परीक्षा केंद्रों में कर्मचारी चयन आयोग की क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत 

जामताड़ा/डेस्क:  जामताड़ा जिले के विभिन्न 16 परीक्षा केंद्रों में झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ. इस परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया गया, जिसमें सभी 16 केंद्रों के कुल 4380 परीक्षार्थियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पाली में 1060 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, साथ ही 3320 अनुपस्थित रहे. 

वहीं जिले में आयोजित झारखण्ड क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता प्रतियोगिता परीक्षा के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक आईटीडीए एवं अन्य वरीय अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने जेबीसी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय एवं सीएम उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स स्थित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने केंद्र में परीक्षार्थियों की उपस्थिति,  सीसीटीवी कैमरे से गहन निगरानी के अलावा उन्होंने स्टैटिक दंडाधिकारी, पर्यवेक्षक एवं केंद्राधीक्षक से विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी प्राप्त की. उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं अन्य कर्मियों गोपनीयता एवं पारदर्शिता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

वहीं उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया.साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित परीक्षा संचालित की गई. इसके अलावा समाहरणालय स्थित सभागार में बनाए गए जिला नियंत्रण कक्ष पूरी तरह से सक्रिय रहे एवं सभी परीक्षा केंद्रों से सतत सम्पर्क में रहे. वहीं परीक्षा के नोडल पदाधिकारी जुगनू मिंज के द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर लगातार अनुश्रवण एवं निगरानी की गईं.

जेएसएससी क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता प्रतियोगिता परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने परीक्षा से जुड़े सभी स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल, पेट्रोलिंग दंडाधिकारी, ऑब्जर्वर, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षक सहित प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने परीक्षा के सफल एवं कदाचार मुक्त आयोजन के लिए पूरी टीम को इसका श्रेय देते हुए आगामी परीक्षाओं एवं अन्य प्रशासनिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया.

यह भी पढ़ें: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व कदाचारमुक्त सम्पन्न

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा