ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी/डेस्क: पर्वतपुर एवं सीतानाला कोल ब्लॉक के खनन लीज पट्टा आवंटित होने के बाद रैयतों और विस्थापितों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा प्रदेश महामंत्री Amar Kumar Bauri के आवास पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा कोल ब्लॉक शुरू कराने में उनकी भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया.
रैयतों ने एक स्वर में कहा कि पर्वतपुर एवं सीतानाला कोल ब्लॉक को चालू कराने में अमर बाउरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने लंबे समय तक इस मुद्दे को लेकर संघर्ष किया तथा रैयतों के प्रतिनिधिमंडल के साथ कई बार संबंधित केंद्रीय मंत्रियों और सक्षम अधिकारियों से मुलाकात कर कोल ब्लॉक की विभिन्न प्रशासनिक बाधाओं को दूर कराने का प्रयास किया. उनके निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि आज चंदनकियारी क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है.
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कोल ब्लॉक के संचालन से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय लोगों के आर्थिक विकास को गति मिलेगी. इसके लिए क्षेत्र की जनता अमर बाउरी की ऋणी रहेगी.मोके पर बड़ी संख्या में रैयत एवं विस्थापित उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: अलकतरा घोटाला मामले के एक आरोपी कांट्रेक्टर झमन प्रसाद को 3 साल की सजा और 1 लाख रुपये का जुर्माना