पालकोट रोड मारपीट

पालकोट रोड मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन स्मार्टफोन बरामद

पालकोट रोड में 7 अगस्त 2026 की रात करीब नौ बजे हुई मारपीट के मामले में गुमला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

By Ark Sahuliyar
पालकोट रोड मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन स्मार्टफोन बरामद

न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
पालकोट रोड में 7 अगस्त 2026 की रात करीब नौ बजे हुई मारपीट के मामले में गुमला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में ज्योति नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली वादिनी सुमित्रा देवी के आवेदन पर गुमला थाना कांड संख्या 307/26 दर्ज किया गया था. अज्ञात आरोपियों पर रॉड एवं बैट से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने तथा मोबाइल छीनने का आरोप लगाया गया था.

पुलिस के अनुसार, अनुसंधान के क्रम में 18 अगस्त को संजय कुमार सिंह (47), अमित कुमार सिंह (32), दोनों के पिता शिव प्रताप सिंह, निवासी तरी थाना क्षेत्र, तथा संजय किंजडो (42), पिता स्व. नन्दकिशोर किंजडो, निवासी शास्त्री नगर, गुमला को गिरफ्तार किया गया. तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन स्मार्टफोन भी बरामद किए हैं. कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश कुमार सहित पुलिस टीम के जवान शामिल रहे.

संबंधित सामग्री

बारिश से बचरा रेलवे पुल में जलभराव, गड्ढों और तेज बहाव से बढ़ी परेशानी

बारिश से बचरा रेलवे पुल में जलभराव, गड्ढों और तेज बहाव से बढ़ी परेशानी

बारिश के बाद पेट्रोल पंप एवं पंचवटी के समीप रेलवे पुल की स्थिति हुई बदहाल,लोगों ने प्रबंधन से की मरम्मत की मांग

महाकाल और खाटू श्याम के दर्शन के लिए पिपरवार से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

महाकाल और खाटू श्याम के दर्शन के लिए पिपरवार से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

क्षेत्र, राज्य और पूरे देश में सुख-शांति, समृद्धि व खुशहाली की करेंगे कामना

लोहरसी में झामुमो का जागरूकता अभियान, MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान

लोहरसी में झामुमो का जागरूकता अभियान, MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान

नेताओं ने दावा किया कि केंद्र और राज्य के बीच खनिज संसाधनों और राजस्व से जुड़े अधिकारों में बदलाव का पड़ेगा असर

विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए चिह्नित भूमि का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए चिह्नित भूमि का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान भौगोलिक स्थिति, उपलब्ध भूमि, परियोजना के दृष्टिकोण से आवश्यक सुविधाओं का लिया जायजा