झारखंड कृषि प्रवेश परीक्षा

आज झारखंड कृषि प्रवेश परीक्षा, रांची में 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा; 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

रांची में 11 परीक्षा केन्द्रों पर आज कृषि प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी.

By News11 Bharat
आज झारखंड कृषि प्रवेश परीक्षा, रांची में 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा; 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की ओर से आयोजित कृषि प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आज आयोजित की जाएगी. परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राजधानी रांची में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

परीक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है. यह आदेश सुबह 7:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा. प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, हथियार लेकर चलने, लाउडस्पीकर के उपयोग और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने पर रोक लगाई गई है. सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं.

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से काफी पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है. प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा. परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें: रांची में आज से डूरंड कप का आगाज, स्काई डाइविंग और फ्लाईपास्ट से सजेगा उद्घाटन समारोह
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा