ट्रैफिक रूट में बदलाव

मुहर्रम को लेकर रांची के ट्रैफिक रूट में बदलाव, इन मार्गों पर परिचालन रहेगा वर्जित, देखें पूरी डिटेल्स

अन्य मार्गों में भी मुहर्रम जुलूस के अवसर पर यातायात व्यवस्था को देखते हुए आवश्यकतानुसार डायर्वट किया जा सकता है.

By Ark Sahuliyar
मुहर्रम को लेकर रांची के ट्रैफिक रूट में बदलाव, इन मार्गों पर परिचालन रहेगा वर्जित, देखें पूरी डिटेल्स

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
इस वर्ष मुहर्रम पर्व 27  जून को मनाया जाएगा. रांची शहर के विभिन्न स्थानों  से मुहर्रम के अवसर पर जुलूस निकाली जाएगी. इसको लेकर राजधानी रांची के ट्रैफिक रूट में बदलाव किए गए हैं.

27 जून को निजी एवं यात्री वाहनों का परिचालन विभिन्न मार्गों में पूर्वाहन 11:00 बजे से जुलूस समाप्ति तक निम्न प्रकार होगा:

1.    किशोरी यादव चौक से अपर बाजार महाबीर मंदिर चौक होकर शहीद चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा.
2.    शहीद चौक से अपर बाजार महाबीर मंदिर चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा.
3.    सुभाष चौक से अपर बाजार, महाबीर मंदिर के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
4.    कचहरी चौक से शहीद चौक अल्बर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
5.    चडरी तलाब से अल्बर्ट एक्का चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
6.    प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
7.    पुरुलिया रोड से सर्जना चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
8.    एस०एन० गागुंली रोड/विष्णु गली/बुद्यिया गली एवं राधेश्याम गली से मेन रोड आने वाली सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
9.    सुजाता चौक से मेन रोड़ के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
10.    उल हाउस के पास से मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
11.    कर्बला चौक से रतन पी०पी० चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
12.    कडरू से रेडिसन ब्लू होटल होकर मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
13.    कमाण्डेन्ट आवास मोड़ से राजेन्द्र चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
14.    मेकॉन चौक से राजेन्द्र चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
15.    तुलसी चौक से अम्बेदकर चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.

रांची शहर के अन्य मार्गों में भी मुहर्रम जुलूस के अवसर पर यातायात व्यवस्था को देखते हुए आवश्यकतानुसार डायर्वट किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- रिम्स मामले में बार-बार एक्सटेंशन के बावजूद कंप्लायंस नहीं दायर होने पर झारखंड हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई

 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा